August 8, 2026 5:07 am

बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन ने आयोजित की तिरंगा शौर्य पराक्रम यात्रा

लखनऊ। (संवाददाता) बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन , सहसंयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ भाजपा डॉक्टर रूबी राज सिन्हा द्वारा तिरंगा शौर्य पराक्रम यात्रा शुक्रवार 5:00 बजे चौक क्षेत्र के रूमी दरवाजे के पास विश्व विजय तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के समाज सेवी संगठन और भाजपा के सदस्यों ने भारतीय सेवा के वीर जवानों को धन्यवाद बंधन अभिनंदन किया और तिरंगे को सलामी दी।

 

सभी को तिरंगे के साथ में सम्मानित किया गया। हर इंसान ने अपने भारतीय सेना जल थल वायु को कविता शायरी प्यार आशीर्वाद के साथ में धन्यवाद व्यापित किया। इस क्रम में मुख्य द्वार से परवेज अख्तर, अब्दुल वाहिद, सिराज जमील मालिक, मनोरमा कुमार, मिठ्ठू राय,मणि त्रिपाठी, गीता यादव, डॉक्टर हेम नारायण तिवारी, प्रिया मिश्रा, अभय तिवारी, पूजा समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने प्रेम पूर्वक श्रद्धा के साथ भारत माता के वीर सपूतों का अभिनंदन किया।

 

कार्यक्रम के अंत में डा रूबी राज सिन्हा ने कहा वह सरहद पर भूखे प्यासे लड़ते रहे और हम अपने घर में आराम से चैन की नींद सोते रहे ऐसे भारत माता के वीर सपूतो को हमारा अभिनंदन।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!