June 6, 2026 7:56 am

रहीमाबाद:बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर किया कार्रवाई…

मदन सिंह

लखनऊ:रविवार को राजधानी क्षेत्र के रहीमाबाद पावर हाउस के अंतर्गत बड़े बकायारों और बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध बिजली विभाग ने की कार्रवाई 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र रहीमाबाद के अंतर्गत जिंदौर गांव में उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में महा डिस्कनेक्शन और राजस्व वसूली अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान विद्युत बिल बकाए पर संयोजन विच्छेदन और राजस्व वसूली का कार्य प्राथमिकता में किए गए।

सैकड़ों संयोजन अभियान में चेक किए गए, जिसमे 18 बकाए के विरुद्ध विच्छेदन और 14 के मौके पर बिल जमा करने की कार्यवाही किए गए। मौके पर लगभग 1.36 लाख रुपए जमा हुए।सम्मानित उपभोक्तागण से अपील किए गए कि अपना बकाया समय से csc केंद्र, ऑनलाइन मध्यम, और उपकेंद्र पर जमा करे। जिससे कि किसी असुविधा से बचे रहे। अभियान में अवर अभियंता रहीमाबाद, श्री पुष्पेंद्र कुमार, और मनीष कुमार यादव, पंकज, चंदीलाल, सूरज मीटर रीडर, सुनील पंडित, राजकुमार, संजय, सूरज इत्यादि अभियान में शामिल थे।

 

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!