June 13, 2026 4:34 pm

हरदोई लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग रहीमाबाद टोल प्लाजा पर परियोजना (पैकेज-4) में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित

संवाददाता

मलिहाबाद लखनऊ। हरदोई लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग रहीमाबाद टोल प्लाजा पर परियोजना (पैकेज-4) के अंतर्गत आज एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य निर्माण स्थल को हरित बनाना और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना था।

जिसमे मुख्य अतिथि श्वेता कुमारी मैनेजर टेक्निकल, एन एच ए आई व उपजिलाधिकारी, मलिहाबाद अंकित कुमार रहेइन दोनों विशिष्ट अतिथियों ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सभी को पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।

प्रमुख उपस्थिति:

राहुल चक्रेश महाप्रबंधक, आर पी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड व सूर्या विकास जायसवाल डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, आर पी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड व साथ ही एन एच ए आई कंसल्टेंट टीम एवं आर पी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के अन्य अधिकारीगण तथा स्टाफ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए, जिससे उनका उत्साह और जुड़ाव इस पर्यावरणीय पहल से और भी गहरा हुआ।

वृक्षारोपण के अंतर्गत आम, नीम, पीपल, अशोक और चंपा जैसे छायादार, औषधीय एवं सजावटी पौधों का चयन किया गया। ये पौधे पर्यावरण को स्वच्छ बनाने, प्रदूषण कम करने और स्थल को सुंदर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

श्वेता कुमारी ने अपने संबोधन में कहा की विकास के साथ पर्यावरणीय संतुलन अत्यावश्यक है। ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं। वही मलिहाबाद एसडीएम अंकित कुमार ने कहा की प्राकृतिकसंसाधनों की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। एक वृक्ष लगाना केवल पर्यावरण नहीं, भावनात्मक जुड़ाव भी है।

60
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!