कानपुर। कोरी समाज संगठन द्वारा पूर्व एजेंडा के अनुसार प्रज्ञा सील बुद्ध विहार प्रतापपुर शिवली कानपुर देहात में संगठन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री भीष्म कुमार कमल जी की अध्यक्षता में व वरिष्ठ सलाहकार श्री सरोज कुमार बौद्ध जी के कुशल संचालन में संगठन के पदाधिकारी गणों में श्री विश्वनाथ प्रसाद एडवोकेट ,राकेश चंद्र कमल ,गिरीश चंद्र कोरी, तुलाराम कमल ,महेश चंद्र कमल, राम बहादुर कोरी ,लालाराम कोरी, दिलीप कुमार कोरी ,गंगा महेश कमल ,मोहनलाल कमल ,आदि पदाधिकारी गणों के सहयोग से मंच पर आसीन भंते संघप्रिय प्रज्ञा स्मृति व मुख्य अतिथि माननीय श्री गोवर्धन लाल रिटा. ज्वाइंट डायरेक्टर डीआरडीओ, मुख्य वक्ता श्री आशीष कुमार कमल अधिशासी अधिकारी ,वक्तागणों में समाजसेवी श्री रामपाल इंजीनियर , गौरीशंकर साहब, सुरेश चंद्र कमल,व कानपुर नगर/ देहात से आए हुए सामाजिक व समाज के लोगों की उपस्थिति में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट में सन 2024 -25 के समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को संगठन द्वारा पुष्पमाला पहनाकर महात्मा ज्योतिबा राव फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले सम्मान की ट्रॉफी व फोटो फ्रेम भेंट कर सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
संगठन को विशिष्ट सहयोग करने वाले नौ वरिष्ठ समाजसेवियों को भी पुष्पमाला पहनाकर व वरिष्ठ सामाजिक शुभचिंतक सम्मान की ट्रॉफी व महात्मा ज्योतिबा राव फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले का फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब दो छात्राएं जो सगी बहनें थी जिनके माता-पिता ने परीक्षा के दौरान ही अपने जीवन की अंतिम सांस ली थी फिर भी छात्राओं ने हिम्मत नहीं हारी और मेधावी छात्र-छात्राओं में अपना नाम दर्ज कराया उनके सम्मान के दौरान उपस्थित जनसमूह के आंखों से आंसू बह रहे थे इन छात्रोंओं को मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता, व वक्ता श्री सुरेश चंद्र कमल व कुछ समाजसेवियों द्वारा आर्थिक सहयोग भी किया गया साथ ही साथ मंच पर आसीन मुख्य वक्ता श्री आशीष कुमार कमल (अधिशासी अधिकारी) द्वारा घोषणा की गई की इन छात्रोंओं का एक वर्ष तक का उनकी कॉपी किताबें व अन्य कोई खर्च शिक्षा के दौरान आता है तो वह मेरे द्वारा ही बहन किया जाएगा अंत में अध्यक्ष महोदय द्वारा सबको धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।




