August 8, 2026 4:52 am

साईकिल से हज के मुक़द्दस सफ़र पर मक्का मुकर्रमा रवाना हुए हकीम हाफ़िज़ तालिब साहब ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से की भेंट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी से आज हज के मुक़द्दस सफ़र पर मक्का मुकर्रमा साईकिल से रवाना हुए श्री हकीम हाफ़िज़ तालिब साहब ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भेंट की।

जनाब हाफ़िज़ तालिब साहब 1 मई 2025 को हैदराबाद से रवाना हुए थे और आज 2 जुलाई को लखनऊ पहुँचे, जहाँ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस मौके पर अखिलेश यादव जी ने उनके जज़्बे, हिम्मत और इरादे की दिल से सराहना करते हुए कहा “हज का सफ़र एक मुक़द्दस और सवाब भरा अमल है। साईकिल से यह सफ़र तय करना उनके इरादे की पाकीज़गी और सच्चे जुनून को दर्शाता है।

श्री यादव ने कहा कि आप हरम की सरज़मीन पर जाकर मुल्क में अम्न-ओ-सलामती, भाईचारे और ख़ुशहाली के लिए दुआ फरमाएँ ताकि हिंदुस्तान तरक़्क़ी की राह पर मज़बूती से आगे बढ़ता रहे।

इस मौके पर प्रमुख रूप से सर्वश्री माता प्रसाद पांडेय नेता विरोधी दल, राजेंद्र चौधरी साहब, पूर्व कैबिनेट मंत्री, श्याम लाल पाल, प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी उ0प्र0, शकील नदवी प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक सभा उ0प्र0, मो0 इमरान सिद्दीकी, विकास यादव, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी युवजन सभा, आरिफ गूजर, मौलाना समीर अहमद, ताहा अंसारी, मो. सुहैल, मो. आकिब, मो. उमैर समेत कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!