August 8, 2026 4:49 am

“एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत खुन खुन जी महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण 

लखनऊ। खुन खुन जी महाविद्यालय के परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ अंशु केडिया समेत, टीचिंग स्टाफ से डॉ विजेता दीक्षित ऑफिस स्टाफ से सुनील सोनकर, अश्विनी सक्सेना, अंजू सिंह, नंद कुमार, पवन कुमार, मनोज, रूप बहादुर, अनिल यादव एवं छात्राओं ने मिलकर कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण जागरूकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

प्राचार्या ने बताया कि यह वृक्षारोपण “एक पेड़ मां के नाम” 2.0 थीम पर सरकार के वृक्षारोपण महाअभियान का एक हिस्सा है। जिसके अन्तर्गत 37 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!