August 8, 2026 3:57 am

रहीमाबाद में सड़क हादसे में मोटर साइकिल सवार की मौत 

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक मोटार साइकिल स्वर इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक परिजनों से पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करने के लिए लखनऊ भेजा है ।

जानकारी के अनुसार ग्राम सिसवरा निवासी राजू रैदास पुत्र सरगी बसंतलाल ने बताया कि शनिवार देर रात को मेरा लड़का सुनील 25 वर्ष जो रहीमाबाद गहदो रोड पर स्थित मानवी हॉस्पिटल में भर्ती थी चाची को खाना देने जा रहा था तभी अचानक राहटा एकढेमी खड़ंजा के पास अचानक अज्ञात वहान ने जोरदार टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार सड़क किनारे जा गीरा आसपास के दुकानदारों एवं ग्रामीणों ने दौड़कर उसको उठाया इसके बाद इसकी सूचना मृतक के परिवार को व पुलिस को दी मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायल अवस्था में युवक को मलिहाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक के परिजनों से पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करने के लिए लखनऊ भेजा देर शाम को रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया मृतक के परिवार में मां का नाम रजनी भाई तीन तीन एक बहन जिसमें बड़ा भाई मृतक सुनील दिल्ली मुंबई में रहकर मजदूरी करके अपने परिवार का जीवन यापन पोषण चलता था इससे छोटा सुशील कुमार आशीष बहन कोमल जिनका रो-रो कर बुरा हाल है इस संबंध में थाना प्रभारी आनंद कुमार द्विवेदी ने बताया मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त हो गई मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वहान तलाश करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर वहां की तलाश करने के लिए जुड़ गए हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!