August 8, 2026 3:58 am

राष्ट्रसेवा में अपनी अहम भूमिका निभा रहे अरुण एवं गुंजन

लखनऊ। संस्था मां गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन अपनी टीम परिवार के साथ राष्ट्रहित में सतत जनसेवा में लगा हुआ है।

अमीनाबाद पहुंचकर एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे को स्कूल जाने के लिए नई साईकिल उपलब्ध कराई गई,राजाजीपुरम क्षेत्र में रहने वाली आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी को स्कूल जाने के लिए एक नई साइकिल प्रदान की गई,गोमतीनगर क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के दिव्यांग बच्चे के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई,एक मिडिल क्लास फैमिली में पति के इलाज के लिए 15000 रुपए का गुप्त दान दिया गया और एक आर्थिक रूप से कमजोर अनाथ बच्ची की फीस के लिए 2000रूपये का आर्थिक सहयोग दिया गया,एवं एक जरूरतमंद महिला को अपने पैरों पर खड़ा होकर रोज़ी रोटी के लिए सिलाई मशीन प्रदान की गई।

संस्था के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह एवं गुंजन वर्मा ने प्रत्येक जगह पहुंचकर जरूरत के सभी सामान जरूरतमंदों को प्रदान किया।

इस नेक कार्य में विशेष सहयोग डॉ नफीस अहमद सिद्दीकी जी,कुंवर अंशुमान सिंह जी,सत्य शरण सिंह जी,अंशुल निगम जी,सुहैल खान जी,विकी गुप्ता जी,मो इमरान खान जी,शिवम वर्मा जी,रागिनी राय जी,मदनमोहन शुक्ला जी,संगीता सिंह शाक्य जी,योगेंद्र पाल सिंह भल्ला जी,सौरभ अग्रवाल जी,टीपी वर्मा जी,डॉ नेहर्षि जी,इंस्पेक्टर रूबी सिंह जी,प्रीति कुमार जी,मोनालिसा जी,नीलम श्रीवास्तव जी,रोली जायसवाल जी,रोली सिंह जी,मोनिका सिंह जी,तृप्ति पांडे जी,सरुपा तिवारी जी का प्राप्त हुआ।

 

संस्था समय समय पर समाजसेवी,चिकित्सक,पुलिस,

पत्रकार,वकील का सम्मान जनशक्ति सम्मान समारोह एवं नारी सशक्तिकरण महिला सम्मान समारोह व हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव के माध्यम से किया जाता है। संस्था का उद्देश्य हमारा यही प्रयास,कोई लौटे न निराश।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!