August 8, 2026 4:49 am

वैश्य समाज सेवा एवं हिंदू महिला सेवा समिति ने किया सुंदरकांड पाठ का आयोजन

लखनऊ। हिंदू महिला सेवा समिति एव वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश की ओर से प्रत्येक माह की भांति इस माह भी 06 सितंबर दिन शनिवार को सायं 04:00 बजे से लाटूश रोड स्थित होटल शिमला पैलेस में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम वैश्य समाज सेवा के अध्यक्ष एवं संस्था के वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र गुप्ता शिमला परिवार ने श्रीराम दरबार व हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा फूल माला एवं पूजा अर्चना कर सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में हिंदू महिला सेवा समिति की वरिष्ठ महामंत्री निर्मला मिश्रा ने कहा कि हम सभी सनातन धर्म से जुड़े हुए है और सभी हिंदू समाज को एकजुट करते रहते हैं। यही हमारी एक अनोखी पहचान है। सुंदरकांड पाठ के बाद वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र गुप्ता शिमला परिवार ने समाज सेवा में अग्रणी 21 महिलाओं को श्री राम दरबार की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। तथा उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते है कि प्रत्येक विवाहित महिला का निःशुल्क उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड बनना चाहिए जिससे मातृ शक्तियों को अपने बेहतर स्वास्थ्य के लिए किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर महिलाओं ने सुंदर काण्ड का पाठ के बाद भजन भी किया। पाठ के समापन के बाद सभी ने प्रसाद गृहण किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ व्यापारी नेता रमेश शुक्ला उपस्थित रहे। जिन्हें वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र गुप्ता शिमला परिवार ने प्रभु श्रीराम लला की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया। इसके अलावा हिंदू महिला सेवा समिति की अध्यक्ष आयुषी गुप्ता, कोषाध्यक्ष पुष्पा गुप्ता, संयोजक अनीता गुप्ता, संचालन मंत्री रीता नाथ, सलाहकार वन्दना त्रिपाठी, समाजसेविका रुचिका अग्रवाल, उपाध्याय शालिनी त्रिपाठी, अन्नपूर्णा द्विवेदी, लता तिवारी, किरन गुप्ता, रीता सोनी, मीना खरे, ललिता मिश्रा, रमा चतुर्वेदी, ममता गुप्ता, लता तिवारी, दया जोशी, पुनम मिश्रा, गीता साहु, शशि पांडे, नीतू गुप्ता, प्रीति, शरद गुप्ता, बबिता चौरसिया, संतोष वर्मा, विपिन, रीना चौरसिया, सुनीता शर्मा, बीना गुप्ता, राजकुमारी, रेनू सिन्हा पत्रकार रामकृष्ण मिश्रा, मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी इसके अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे। संयोजक अनीता गुप्ता ने कहां की हम सभी लोग नगर निगम चुनाव में हर वार्ड में महिलाओं को चुनाव में आगे बढ़ाने का काम भी करेंगे। हिंदू महिला समिति हमेशा ही समाज सेवा के नाम पर प्रसिद्ध है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!