August 8, 2026 3:59 am

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के लोकसभा के सम्मानित सांसद माननीय श्री राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री भारत सरकार के जिला प्रतिनिधि राघवेन्द्र शुक्ला को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ के अध्यक्ष सुधांशु मोहन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें २९ जुलाई २०११ से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट परीक्षा से छूट दिलाने के लिए पुनर्विचार याचिका दाखिल करने या विधायी शक्तियों का प्रयोग कर शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने की तिथि 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त अनुभवी शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा एवं गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने हेतु आवश्यक संशोधन करने के लिए मा० सांसद जी से संसद में मुद्दा उठाने के लिए निवेदन किया गया है।

माननीय सांसद जी ने टेट प्रकरण को निस्तारित कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जिला मंत्री वीरेन्द्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष फहीम बेग, मलिहाबाद अध्यक्ष अवधेश कुमार, काकोरी अध्यक्ष अजय सिंह, मोहनलालगंज अध्यक्ष आलोक शुक्ला नगर अध्यक्ष संदीप सिंह, नगर मंत्री अभय प्रकाश, सरोजनी नगर मंत्री धीरेन्द्र कुमार, गोसाईगंज मंत्री अतीश कुमार, माल मंत्री जितेंद्र कुमार मोहनलाल गंज मंत्री राम शंकर शुक्ला चिनहट मंत्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी मोहनलालगंज कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार गोसाईगंज कोषाध्यक्ष हसीन अहमद, मलिहाबाद कोषाध्यक्ष धीरज सिंह,सरोजिनी नगर कोषाध्यक्ष जगत नारायण,नगर कोषाध्यक्ष अब्बास रजा जैदी, , जानवी सरण, अमरेश कुमार व हिमांशु श्रीवास्तव सहित बहुत से शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित हुए।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!