August 8, 2026 4:50 am

ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा जख्मी

अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

लखनऊ। (संवाददाता) अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र के लखनऊ वाराणसी रोड पर स्थित रेलवे क्रासिंग के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक और बोलोरो की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक अमेठी जिले के हारी मऊ थाना जगदीशपुर के निवासी अजहर और इम्तियाज अपनी बोलोरो गाड़ी से जा रहे थे। दोनों सगे भाई थे।

उनकी गाड़ी कमरौली थाना क्षेत्र के लखनऊ वाराणसी रोड पर स्थित रेलवे क्रासिंग के पास ट्रक से टकरा गई , जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर ले जाया गया जहां 30 वर्षीय चालक अजहर की मौत हो गई। इम्तियाज का इलाज चल रहा है।

इंस्पेक्टर कमरौली के मुताबिक मुकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को राजमार्ग से हटा दिया गया है यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!