August 8, 2026 1:45 pm

10 वर्षीय मासूम अयान संदिग्ध हालात में लापता 

इंस्पेक्टर चिनहट ने की लोगों से अपील, कहीं दिखे तो थाने पर दें सूचना 

लखनऊ। (संवाददाता) चिनहट क्षेत्र स्थित निजामपुर मल्हौर निवासी आलम शाह का 10 वर्षीय बेटा बिना बताए कहीं चला गया है। घरवालों ने अपने लाडले की तलाश में जुटे, सफलता न मिलने पर इसकी सूचना चिनहट कोतवाली में दी।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बच्चे के पिता आलम शाह की तहरीर पर बुधवार को गुमशुदगी दर्ज कर मासूम बच्चे अयान की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई है।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि मासूम बच्चा अयान लाल टी-शर्ट, लाल लोवर व चप्पल पहने हुए है।

ये भी पढ़ें….

जमीन की कब्जेदारी को लेकर गोलियों की गूंज से इलाके में सनसनी

इंस्पेक्टर चिनहट ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अगर किसी शख्स को कहीं मिले या दिखे तो इसकी सूचना पुलिस को देने का कष्ट करें। इंस्पेक्टर चिनहट का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर मासूम बच्चे अयान की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!