August 8, 2026 1:45 pm

बोरे में बंद मिला महिला का शव, हत्या कर शव फेंकें जाने की आंशका

लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ में हत्या कर शव फेंकें जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 15 अक्टूबर 2025 को पारा क्षेत्र के विक्रम नगर स्थित ओवरब्रिज के नीचे बोरे में बंद एक युवक की नग्न अवस्था में हत्या कर फेंकी गई लाश का मामला अभी शांत नहीं पड़ा था कि अब निगोहां थाना क्षेत्र के गौतम खेड़ा गांव के पास नाले में बोरे में भरी एक महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महिला का शव कई दिनों का पुराना लग रहा है। स्थानीय लोग हत्या कर शव यहां फेंकें जाने की आंशका जता रहे हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की भी आंशका से इन्कार नहीं किया जा सकता। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।

ये ख़बर भी पढ़ें…

*एसटीएफ ने पकड़ी 75 लाख की अवैध शराब, एक गिरफ्तार – Abhinav Prabhat*

एसटीएफ ने पकड़ी 75 लाख की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

निगोहां थाना क्षेत्र के गौतम खेड़ा गांव के पास स्थित नाले में शनिवार को बोरे में बंद एक महिला का शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गई।

यहां गौतम खेड़ा गांव से कुछ दूरी पर नाले में शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों को उस समय हुई जब शव से दुर्गंध आ रही थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां पुलिस की गश्त ना के बराबर है, नतीजतन अक्सर हत्यारे किसी न किसी की जान लेने के बाद शवों को यहां फेंककर भाग निकलते हैं। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!