लखनऊ। (संवाददाता) चिनहट कस्बा स्थित छोहरिया माता ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत लल्ला बाबा के तत्वावधान में सोमवार को पूजा-पाठ के बाद पूरे चिनहट इलाके में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बताया जा रहा है कि यात्रा में 551 महिला श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर चल रहीं थीं। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा दल-बल के साथ यात्रा के साथ चल रहे थे।
बताया जा रहा है कि श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ छोहरिया माता मंदिर परिसर में होगा। श्रीमद् भागवत कथा के प्रारंभ होने से पहले छोहरिया माता मंदिर से गाजे-बाजे के साथ सोमवार कलश यात्रा शुरू हुई। कलश यात्रा में ढोल नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया।
ये ख़बर भी पढ़ें…
मिसेज इंडिया 2025 अवॉर्ड से सम्मानित हुईं मिसेज निमिषा सोनकर
महंत लल्ला बाबा के अलावा भारी संख्या में भक्त कलस यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान छोहरिया माता के जयकारे गूंज रहे। कलश यात्रा में महिला श्रद्धालु पीले लाल वस्त्र पहनकर एवं सिर पर कलश रखकर चल रहीं थीं।
कलश यात्रा एक धार्मिक जुलूस है, जिसमें महिलाएं सिर पर कलश लेकर चलतीं हैं। जैसे भागवत कथा या नवरात्रि की शुरुआत में निकाली जाती। हालांकि यह आस्था का मामला है कभी भी महिला भक्त कलस यात्रा लेकर निकलती या फिर साल में एक या दो कलश यात्रा निकाली जाती है, और देवी-देवताओं का आह्वान करने के साथ-साथ वातावरण की शुद्धि के लिए भी निकाली जाती है। इस यात्रा लोग अक्सर पीले वस्त्र पहनते हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर कलश यात्रा को सुरक्षित समाप्त कराने के कड़े इंतजाम किए गए थे और इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की देखरेख में भारी संख्या में पुलिस बल जुलूस के साथ-साथ चल रहा था।




