August 8, 2026 4:49 am

NADT और CII द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर पर्पल फेयर का आयोजन*

लखनऊ। NADT रीजनल कैंपस, लखनऊ द्वारा कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के सहयोग से पर्पल फेयर का आयोजन 3 दिसम्बर 2025 को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस (International Day of Persons with Disabilities – IDPD) के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री असीम अरुण, माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सामाजिक कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार होंगे। कार्यक्रम 3 दिसम्बर 2025 समय: प्रातः *10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक NADT रीजनल कैंपस, विभूति खंड, गोमती नगर, लखनऊआयोजित होगा।

पर्पल फेयर का उद्देश्य दिव्यांगजनों की भावना, कौशल एवं उद्यमशीलता क्षमताओं का उत्सव मनाने के लिए एक समावेशी मंच प्रदान करना है। मेले में एक विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जहाँ दिव्यांगजन अपनी हस्तनिर्मित वस्तुएँ, कलाकृतियाँ और विभिन्न नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य उनके कार्य को बढ़ावा देना, उन्हें बाज़ार से जोड़ना तथा समुदाय में व्यापक समर्थन को प्रोत्साहित करना है।

इसके साथ ही, मेले में एक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी आयोजित की जाएगी, जो दिव्यांग प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता, कला और प्रतिभा को प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगी। ये प्रस्तुतियाँ उनके आत्मविश्वास, संकल्प और विशिष्ट क्षमताओं को दर्शाएंगी।

इस पहल के माध्यम से, NADT और CII सुगमता, अवसर एवं सशक्तिकरण के संदेश को और मजबूत करना चाहते हैं, साथ ही यह भी रेखांकित करते हैं कि एक ऐसा समाज बनाना अत्यंत आवश्यक है, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति उसकी क्षमता चाहे जो भी हो सम्मान, गरिमा और समान अवसरों के साथ आगे बढ़ सके।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!