August 8, 2026 4:52 am

हिम सिटी माण्टेसरी स्कूल ने वार्षिक महोत्सव मनाया

नुक्कड़ नाटक, कव्वाली के माध्यम से देश की तरक्की का हुआ वर्णन

नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा से श्रोता गण मोहा मन 

लखनऊ। देवा रोड स्थित हिमसिटी माण्टेसरी स्कूल ने अपना वार्षिक उत्सव विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास से मनाया। वार्षिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा०एस एस चॊहान, मोलाना आजाद उर्दू विश्वविद्यालय के लाइब्रेरियन डा० मसीह उद्दीन ख़ां एवं रक्षा मंत्रालय भारत के फाइनेंस सलाहकार ( सेवानिवृत्त) नीरज श्रीवास्तव रहे।

कार्यक्रम के संचालक श्री सुमित कुमार तिवारी तथा पूजा दुबे ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व आगंतुकों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए भाषण दिया।

मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और प्राचार्य ने अनेक प्रतियोगिताओं एवं वर्ष भर आयोजित गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन के माध्यम से शिक्षा समिति व विद्यालय की शिक्षा प्रणाली की प्रशंसा करते हुए छात्रों को अपने कौशलों का विकास करके समाज व देश की प्रगति में योगदान हेतु प्रोत्साहित व प्रेरित किया।

प्रधानाध्यापिका सदफ सिद्दीकी ने विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों की रिपोर्ट पेश करते हुए विद्यालय के मूल उद्देश्यों और लक्ष्य पर केन्द्रित वक्तव्य प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर को याद करने से की गई । वार्षिकोत्सव-2025- 26की थीम हमारी गौरवशाली संस्कृति थी।

परिवार के महत्व को बनाए रखने का संदेश देते हुए गीतों पर छात्रों के नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद भारतीय त्योहारों पर नृत्य प्रस्तुति ने दशर्कों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा बच्चों ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित नुक्कड़ नाटक भी प्रस्‍तुत किया। विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों ने भी डांस की शानदार प्रस्तुति देकर अभिभावकों का मन मोह लिया।

विद्यालय की छात्राओं द्वारा अवधी भाषा में वैवाहिक गीतों का गायन करके वातावरण को संगीतमय बना दिया। सभी मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह को सफल बनाने के लिए छात्रों तथा शिक्षकों के प्रयासों की सराहना भी की। समारोह के अंत में संजना मैम ने सभी छात्राओं और अभिभावकों को धन्‍यवाद दिया। राष्ट्रगान के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!