August 8, 2026 4:50 am

आगामी नव वर्ष पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी में चला चेकिंग अभियान 

लखनऊ। आगामी नव वर्ष पर सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी लखनऊ में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही नए साल के मौके पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में मंगलवार को शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों के अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, प्रमुख मॉल, धर्मशाला, हजरतगंज सहित कई जगहों पर पुलिस बल ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। वहीं इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने दल-बल के साथ क्षेत्र में पैदल गस्त कर चेकिंग की। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की टीम ने डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, स्पेशल स्क्वायड, एलआईयू एवं क्राइम ब्रांच की टीमों के साथ सुरक्षा के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान में जुटे रहे। पुलिस ने इस दौरान कई संदिग्ध लोगों की तलाशी ली और उनसे पूछताछ की। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देश पर पुलिस ने मंगलवार शाम चारबाग से लेकर शहर के अन्य होटलों की तलाशी ली। इस दौरान लोगों के परिचय पत्र देखे गए और उनसे ठहरने का कारण पूछा गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!