November 10, 2026 1:54 pm

हाथरस: पंचायत के दौरान दो पक्षों के बीच खूनी खेल, आधार दर्जन हुए जख्मी 

परसारा गांव बना जंग का मैदान, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र के परसारा गांव में काफी दिनों से दो पक्षों के बीच चली आ रही दुश्मनी ने रविवार को एक बार फिर खूनी रूप अख्तियार कर लिया। गांव में बैठी पंचायत के बीच ही दोनों पक्ष भिड़ गए और देखते ही देखते जंग का मैदान बन गया। दोनों ओर से जमकर ईट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। दोनों तरफ से सनसनाती लाठियां देख पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस काफी मशक्कत के बाद झगड़े को काबू किया। इस दौरान दोनों ओर से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित परसारा गांव निवासी दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर काफी दिनों से तनातनी चली आ रही थी। बताया जा रहा है कि इसी रंजिश को निपटाने के लिए रविवार को एक पंचायत बुलाई गई थी। इस पंचायत में गांव के लोग शामिल हुए और दोनों पक्षों के बीच समझौता को लेकर चर्चा शुरू हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष गांव वालों की बात सुनने के बजाए एक-दूसरे से फिर मारपीट करने पर अमादा हो गए।

देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच खूनी खेल शुरू हो गया। मारपीट के महिला शकुंतला, उसके पति संजय, बेटी, अंजू और सर्वेश सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!