August 8, 2026 3:55 am

बुलन्दशहर: छोटे भाई ने बड़े भाई को सरेराह गोली से उड़ाया, खुर्जा नगर में वारदात से मची सनसनी 

जान लेने के बाद कातिल भाई मौके से फरार, पुलिस तलाश में जुटी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के मेरठ और सहारनपुर जिले में अपनों के हाथों हुए कत्ल का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर में रविवार संपत्ति विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई के सीने में गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला दिया।

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग घटना को अंजाम देने वाले हत्यारे को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर में रहने वाले दो भाईयों जान मोहम्मद और आस मोहम्मद के बीच जमीन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से दोनों भाईयों के बीच चली आ रही दुश्मनी ने रविवार को अचानक उस समय खूनी रूप अख्तियार कर लिया जब छोटे भाई जान मोहम्मद ने आस मोहम्मद के सिर और सीने में गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचते कि इससे पहले कलयुगी भाई मौके से भाग निकला। खून से लथपथ पड़े 45 वर्षीय आस मोहम्मद को पुलिस इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक कातिल की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!