August 8, 2026 3:53 am

अयोध्या के संवेदनशील राम पथ रोड उदया चौराहे पर सुरक्षा को लेकर पुलिस की कड़ी चौकसी 

अयोध्या। गणतंत्र दिवस और प्रमुख मेलों के मद्देनजर अयोध्या पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए राम पथ रोड उदया चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान छेड़ दिया है। भौगोलिक दृष्टि से उदया चौराहा अयोध्या का वह महत्वपूर्ण केंद्र है जो प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर हनुमानगढ़ी और अन्य प्रमुख मठ-मंदिरों को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों को आपस में जोड़ता है। इस चौराहे की संवेदनशीलता और सामरिक महत्व को देखते हुए यहाँ की सुरक्षा जिम्मेदारी अत्यंत चुनौतीपूर्ण मानी जाती है।कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार पांडे के नेतृत्व में साहबगंज चौकी प्रभारी उप निरीक्षक आदर्श विक्रम सिंह अपनी टीम के साथ इस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।

अभियान के दौरान उप निरीक्षक संदीप कुमार उप निरीक्षक महेंद्र कुमार राय और उप निरीक्षक शुभम सिंह मुस्तैदी के साथ संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। यह सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है और आज भी पुलिस टीम पूरी तत्परता के साथ उदया चौराहे पर डटी हुई है।क्षेत्रीय जानकार बताते हैं कि उदया चौराहे जैसे व्यस्त और महत्वपूर्ण बिंदु पर इन अधिकारियों द्वारा निभाई जा रही निरंतर ड्यूटी न केवल सुरक्षा मानकों को पुख्ता करती हैबल्कि दर्शनार्थियों के लिए सुगम मार्ग भी सुनिश्चित करती है।

कर्तव्य के प्रति पुलिस की यह सजगता 26 जनवरी के पूर्व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आम जनमानस में विश्वास पैदा कर रही है। बिना किसी दिखावे के शांतिपूर्ण तरीके से चलाई जा रही यह चेकिंग इस बात का प्रमाण है कि अयोध्या पुलिस सुरक्षा और सेवा के अपने संकल्प पर पूरी तरह अडिग है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!