August 3, 2026 5:56 pm

शायर मुनव्वर राना की बेटी को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

हिबा राना बोलीं तीन लाख रुपये की कर रहे थे मांग 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। नामी-गिरामी शायर मरहूम मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना ने पति पर दहेज में तीन लाख रुपये नहीं देने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। सआदतगंज पुलिस ने आरोपी पति व उसके पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सआदतगंज निवासी हिबा के मुताबिक 19 दिसंबर 2013 को उनका निकाह करीमगंज निवासी सैय्यद मोहम्मद साकिब से हुआ था।

पिता ने आरोपी व उसके पिता हसीब को दहेज में लाखों के आभूषण और दस लाख रुपये भी दिए थे। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी पति उनसे आए दिन दहेज में 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। विरोध पर जताने पर पति व ससुर आए दिन उन्हें पीटते और प्रताड़ित करने लगे।

हिबा ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर पिता ने आरोपियों की मांग पूरी कर दी। लेकिन नौ अप्रैल 2025 को वे एक बार फिर दहेज में तीन लाख रुपये और फ्लैट की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर पिता और ससुर ने उनकी हत्या का प्रयास किया। किसी तरह से उन्होंने अपनी जान बचाई। हिबा ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर जब उनकी बहन आर्शिया मिलने ससुराल आई तो साकिब ने बहन से भी गाली-गलौज शुरू कर दिया।

इतना ही नहीं आरोपी ने तीन तलाक देकर उन्हें और बहन को धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत सआदतगंज पुलिस से की। इंस्पेक्टर संतोष आर्य के मुताबिक मीडिएशन फेल होने पर केस दर्ज किया गया है।

सबूतों के आधार होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। तफ्तीश के दौरान, जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

62
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!