August 8, 2026 2:59 am

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियों को लेकर बैंकों संग समीक्षा बैठक

न्यूज ऑफ इंडिया ( एजेंसी) लखनऊ। जनसामान्य को त्वरित, सस्ता एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 14 मार्च 2026 (शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

 

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ मलखान सिंह के कुशल निर्देशन में यह बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ जीवक कुमार सिंह ने की।

 

बैठक में बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के जिला समन्वयकों एवं पदाधिकारियों के साथ आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में लगाए जाने वाले वादों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला अग्रणी प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया श्री मनीष पाठक सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी बैंक अपनी शाखाओं में बैनर एवं सूचना सामग्री लगाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। साथ ही, समय से संबंधित वादों के नोटिस तैयार कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय को उपलब्ध कराएं, जिससे नोटिसों का समयबद्ध तामील कराया जा सके।

 

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि व्हाट्सएप, मैसेज एवं अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए भी अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी जाए, ताकि अधिकतम संख्या में मामलों का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से कराया जा सके।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!