August 8, 2026 4:50 am

मादक पदार्थों की तस्करी में तीन तस्कर 29 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार, एएनटीएफ टीम ने वेबसिटि थाना क्षेत्र से दबोचा 

पश्चिम बंगाल से गाजियाबाद और दिल्ली के बाहरी इलाके में सप्लाई करने जा रहे थे अवैध गांजा 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद यूपी में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों का कुनबा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

एएनटीएफ यूनिट मेरठ ने गाजियाबाद जिले के वेबसिटि थाने की पुलिस के सहयोग से गुरुवार को अवैध गांजे की खेप के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ को इनके पास से 57 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा, तीन मोबाइल फोन व 900 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

पश्चिम बंगाल से लाकर यूपी और देश की राजधानी दिल्ली के बाहरी इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पर एएनटीएफ यूनिट मेरठ ने गाजियाबाद जिले के वेबसिटि थाने की पुलिस के सहयोग से तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ के निर्देशन में टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में गांजा की खेप बरामद की है।

गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम दिल्ली निवासी अच्छन खान, दरभंगा बिहार निवासी गुलाम हैदर व उपरोक्त निवासी अमन हैदर बताया।

एएनटीएफ के उपनिरीक्षक राहुल कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग एक-दूसरे के सहयोगी हैं और पश्चिम बंगाल से मादक पदार्थ लाकर यहां बेचने की बात स्वीकार किया है। एएनटीएफ टीम का कहना है कि इनके पास से बरामद अवैध गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 29 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!