August 8, 2026 4:51 am

लखनऊ: हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार

लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी की रहीमाबाद पुलिस टीम ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला?

बीती 28 फरवरी 2026 को वादिनी श्रीमती मानसी ने रहीमाबाद थाने में तहरीर दी थी कि विपक्षी ने उनके पति संदीप प्रजापति पर जानलेवा हमला किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर पुलिस ने मु०अ०सं० 34/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।

गिरफ्तारी और बरामदगी

मुखबिर की सटीक सूचना पर रहीमाबाद पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 06:04 बजे अनुभव सिंह (उम्र 24 वर्ष) को ग्राम गहदो के पास से हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 01 अवैध देशी तमंचा (7.65 एमएम) 01 खोखा कारतूस (7.65 एमएम) बरामद हुआ। इस बरामदगी के बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की भी बढ़ोतरी की गई है।

गलतफहमी में मारी थी गोली

पुलिस पूछताछ में अपराध का चौंकाने वाला उद्देश्य सामने आया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने किसी अन्य व्यक्ति के धोखे में वादिनी के पति को पीछे से गोली मारी थी। पकड़े गए अभियुक्त अनुभव सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें मारपीट और धमकी देने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

इस सफलतापूर्वक कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उप-निरीक्षक गुड्डू प्रसाद, अमित कुमार, सुधांशू मलिक और आरक्षी किशनवीर व रणविजय शामिल रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!