August 8, 2026 2:56 am

मलिहाबाद: बेता नाले में डूबकर मासूम बच्चे की मौत, घरवालों में मचा कोहराम 

नहाते समय हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मलिहाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को बेता नाले डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। वह अपने पांच साथियों के साथ बेता नाले में नहाने गया था। नहाते समय गहराई में समा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से उसे नाले से निकलवाकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मलिहाबाद क्षेत्र स्थित कनार गांव निवासी 12 वर्षीय रूद्र प्रताप सिंह मंगलवार को दस वर्षीय विनय, 11 वर्षीय ऋषि, 10 वर्षीय यश, 10 वर्षीय अभी गौतम व दस वर्षीय अभिषेक के साथ बेता नाले में नहाने गया था।

बताया जा रहा है कि नहाते समय रूद्र प्रताप सिंह गहराई में चला गया और उसे डूबता देख अन्य बच्चे मौके से भाग निकले। तभी उधर से गुजर रहे रास्ते में एक व्यक्ति को घटना की जानकारी दी। उक्त व्यक्ति ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से रूद्र प्रताप सिंह को नाले से बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। रूद्र प्रताप सिंह की मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!