ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट क्षेत्र से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इंस्पेक्टर विभूतिखंड की टीम ने एक आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक दस मार्च 2026 को एक पीड़ित ने लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र स्थित सेवकी का पुरवा गांव निवासी सर्वेश रावत बहला-फुसलाकर कर कहीं भगा ले गया है। इस सूचना पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा विभूतिखंड पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद बिहार राज्य के गोपालगंज व हाल पता विभूतिखंड क्षेत्र के विभव खंड निवासी नीरज तिवारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




