August 8, 2026 3:05 am

एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: निगोहां से धरा गया गांजा तस्कर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। स्पेशल टास्क फ़ोर्स नें अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक सक्रिय सदस्य कौशल कुमार को राजधानी के निगोहां थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 07.75 कुन्तल गाँजा बरामद किया है। बरामद गाजा की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.93 करोड़ रूपये है।पकड़ा गया कौशल कुमार निवासी मुरादपुर, थाना बिंदकी, फतेहपुर का है। इसके पास गांजा के साथ साथ एक टाटा अल्ट्रा डीसीएम व दो
मोबाइल फोन बरामद किया है।

ट्रक ड्राइवर कौशल कुमार ने एसटीएफ को बताया कि समरजीत उर्फ सोनू गुप्ता, मयंक कुमार गुप्ता, सैय्यद दावर अलवी आदि का एक गिरोह है, जो अवैध मादक पदार्थों का तस्करी करता है। समरजीत उर्फ सोनू के कहने पर उडीसा राज्य से गाँजा लाता है, जिसे गिरोह द्वारा बताये स्थान पर पहुँचाता है। डीसीएम ट्रक में गुप्त कैविटी बनी हुई है, जिसमें लगभग 7-10 कुन्तल तक गाँजा छिपाया जा सकता है।

इसी कैविटी में गाँजा छिपाकर रखा जाता है एवं ऊपर से स्क्रैप खरीदकर उसे बोरियों में भरकर लोड कर दिया जाता है, जिसके किसी को पता न चल सके। पकड़ा गया आरोपी इस गिरोह के लिए अब तक 6-7 बार गाँजा की खेप ला चुका है। इसको प्रति चक्कर गाँजा लाने के लिए 50 हजार रूपये मिलता है।पकड़े गये आरोपी को थाना निगोहा, लखनऊ में धारा 08/20/25/29/60 एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में दाखिल किया गया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!