August 8, 2026 4:53 am

यूपी एसटीएफ नें गांजा तस्कर को दबोचा,354 किलो ग्राम गांजा बरामद

ए अहमद सौदागर लखनऊ।अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को यूपी एसटीएफ नें आजमगढ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौडा टोल प्लाजा के पास गिरफ्तार किया है। जिसके पास से करीब 354 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 88 लाख रूपये बताई गई है।पकड़ा गया आरोपी राजीव कुमार यादव पुत्र तिलक सिंह निवासी ग्राम सुरेंदा थाना अजीतमल जनपद औरेया है।इसके पास से

354 किलो ग्राम अवैध गांजा व एक कंटेनर ट्रक व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पकड़ा गया आरोपी राजीव कुमार यादव ने पूछताछ पर बताया कि अवनीश कुमार निवासी ग्राम करवा खेडा थाना इकदिल जनपद इटावा का रहने वाला है। अवनीश ने राजीव के नाम से ट्रक खरीदा है। अवनीश कुमार छत्तीसगढ़ में किसी सरकारी विभाग में कार्यरत है। अवनीश के कहने पर राजीव ट्रक लेकर छत्तीसगढ़ गया था और वहां पर अजय कुमार उर्फ अज्जू नाम के किसी व्यक्ति को ट्रक दे दिया था। लगभग 2-3 घण्टे बाद अजय कुमार इस ट्रक में गांजा व खाली कैटेर लोड कराकर आजमगढ़ के लिये रवाना हो गया।

गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ में धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

 

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!