August 8, 2026 3:03 am

महानगर: बहू ने सास को उतारा था मौत के घाट, प्रेमी संग गिरफ्तार 

छिपाए गए जेवरात बरामद, प्रेम प्रसंग में रोड़ा बनने पर दिया था घटना को अंजाम 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। महानगर क्षेत्र स्थित निशातगंज निवासी 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला निर्मला देवी की हत्या किसी पेशेवर अपराधी नहीं बल्कि उसी की बहू रंजना ने अपने किराएदार प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश कर कलयुगी बहू रंजना व बिहार राज्य के शिवान जिले के गौरया थाना क्षेत्र स्थित चंदौली गांव निवासी राजन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपित रंजना ने प्रेमी संग मिलकर योजना के तहत मौत की नींद सुलाने के बाद मृतका का जेवर छिपा दिया था। पूछताछ में आरोपितों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

अतिरिक्त निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक बुजुर्ग महिला निर्मला देवी हत्याकांड के मामले में गहनता से छानबीन शुरू कर संदेह के घेरे में आई रंजना से पूछताछ की गई तो वह अपना जुर्म इक़बाल करते हुए कहा कि तीन साल पहले आरोपित राजन शर्मा किराए पर रहता था कि दो-चार महीने बाद ही दोनों की आंखें चार हो गई।

बताया जा रहा है कि इस मकान मालिक त्रिदेश कुमार और उसकी पत्नी रंजना के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। बहू की हरकत देख निर्मला विरोध कर बेटे के पक्ष में बोलती थी कि यह सब कातिल बहू को नागवार गुजरती थी। बहू का कारनामा देख तीन दिन पहले से निर्मला अलग खाना बनाने लगी थी। इसी दौरान खूनी बहू का इरादा नापाक हुआ और प्रेम-प्रसंग में बाधा बनी सास को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई और प्रेमी के साथ मिलकर साड़ी से गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया। बताया जा रहा है घटना का राजफाश न हो सके इसके लिए मृतका का जेवर छिपा दी थी।

पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का तत्काल प्रभाव से खुलासा कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित बहू की निशानदेही पर मृतका के छिपाए गए जेवरात बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!