August 8, 2026 3:55 am

बाराबंकी: आइसक्रीम विक्रेता की चापड़ से गला काट कर हत्या, कातिल ने सिर को धड़ से किया अलग

घर लेजाकर सिर को जलाने का किया प्रयास, गिरफ्तार 

दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी, ग्रामीणों में दहशत 

टिकैत नगर के परसावल गांव में हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते 13 फरवरी 2026 को असेनी मोड़ पर मुख्तार अंसारी के करीबी मोहम्मद शोएब किदवई उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच भी नहीं पाई थी कि बाराबंकी जिले के टिकैत नगर थाना क्षेत्र स्थित परसावल गांव में शनिवार को दोपहर अचानक उस समय सनसनी फैल गई जब एक बेखौफ शख्स ने आइसक्रीम विक्रेता की चापड़ से गला काट मौत की नींद सुला दिया। खूनी खेल खेलने वाले हत्यारे ने जान लेने के बाद सिर को धड़ से अलग कर घर ले गया और जलाने का प्रयास किया।

दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। खास बात यह है कातिल युवक का धड़ से सिर अलग कर दिया और ग्रामीण मूकदर्शक बने रहे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना को अंजाम देकर भाग रहे कातिल को चापड़ सहित गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक बाराबंकी जिले के दरिया बाद थाना क्षेत्र स्थित ढेमा गांव निवासी 22 वर्षीय बबलू अपने तीन भाईयों में बड़ा था और पूरे घर की जिम्मेदारी उसी के ऊपर थी। परिवार का जीवन यापन करने के लिए बबलू गांव-गांव में घूम-घूमकर आइसक्रीम बेचता था। बताया जा रहा है कि रोज की तरह बबलू साइकिल से आइसक्रीम बेचने के लिए टिकैत नगर थाना क्षेत्र स्थित परसावल गांव पहुंचा, लेकिन उसे नहीं मालूम था कि इस गांव में उसके ऊपर मौत नाच रही है।

बताया जा रहा है कि बबलू आवाज देते हुए गांव में दाखिल हुआ तो परसावल गांव निवासी 50 वर्षीय शंकर यादव ने रोक लिया। बताया जा रहा है कि खूनी खेल खेलने वाला शंकर उससे बिना पैसे दिए आइसक्रीम मांगने लगा। मना करने पर शंकर और बबलू के बीच कहासुनी हो गई है और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि बेरहम शंकर ने चापड़ से वारकर गर्दन धड़ से अलग कर मौत की नींद सुला दिया।

बताया जा रहा है कि जान लेने के बाद खूनी शंकर यादव सिर को घर लेजाकर जलाने की कोशिश किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस कातिल शंकर को घटना में इस्तेमाल चापड़ सहित गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह है कि खूनी शंकर आइसक्रीम विक्रेता बबलू को दिनदहाड़े मौत की नींद सुला और गांव वाले मूकदर्शक बने रहे। बताया जा रहा है कि परिवार में पत्नी और दो मासूम बच्चे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!