August 8, 2026 3:56 am

एएनटीएफ यूनिट वाराणसी: अस्सी लाख बीस हजार रुपए की अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 

401 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल व 2,800 रुपए की नकदी बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट वाराणसी चौबेपुर पुलिस के सहयोग से मंगलवार को एक तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। एएनटीएफ टीम को पकड़े गए तस्कर के पास से 401 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल व 2,800 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 80 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र में कुछ तस्कर सक्रिय हैं। इस सूचना पर एएनटीएफ टीम के उपनिरीक्षक आदित्य नारायण सिंह की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ चेकिंग अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक शख्स मोटरसाइकिल की डिग्गी में अवैध मादक पदार्थ लेकर कहीं सप्लाई करने जा रहा है। एएनटीएफ के उपनिरीक्षक आदित्य नारायण सिंह स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और नाकेबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एएनटीएफ के मुताबिक पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित जयरामपुर गांव निवासी ऋषिकेश उर्फ ऋषु मिश्रा बताया। आरोपित ने पूछताछ में एएनटीएफ को बताया कि वह गाजीपुर जिले के एक बड़े तस्कर के पास से सस्ते दामों में लाकर आसपास के इलाकों में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचने की बात स्वीकार किया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!