April 22, 2026 4:20 pm

मलिहाबाद: प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर में वार्षिकोत्सव और नामांकन उत्सव की धूम, मेधावी छात्र सम्मानित

मलिहाबाद, लखनऊ (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के विकासखंड मलिहाबाद के अंतर्गत ग्राम पंचायत दौलतपुर स्थित बेसिक विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को ‘रिपोर्ट कार्ड वितरण, उत्कृष्ट विद्यार्थी सम्मान, वार्षिकोत्सव एवं नामांकन उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के इस दोहरे उत्सव ने बच्चों और अभिभावकों में नया उत्साह भर दिया।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के उन छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राज किशोर ने मेधावी बच्चों को मेडल, पुरस्कार और रिपोर्ट कार्ड भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

परीक्षा परिणाम घोषित करने के साथ-साथ कक्षा 8 के छात्रों के लिए विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया। शिक्षकों ने भावुक मन से सीनियर छात्रों को विदा किया और उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश लेकर निरंतर शिक्षा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विशेष अतिथि: भारतीय एयरटेल फाउंडेशन के सुशांत अवस्थी,अध्यापक: सुनीता सिंह, शमीम बेग, रोजी सबा, और फहीम बेगविद्यालय स्टाफ और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

अभिभावकों का उत्साह: कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण मौजूद रहे। स्कूल प्रबंधन ने नए सत्र के लिए नामांकन उत्सव की शुरुआत करते हुए ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन प्राथमिक विद्यालय में कराएं ताकि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!