April 22, 2026 4:17 pm

नाका हिंडोला: महिला का बैग काटकर जेवरात उड़ाने वाले तीन गिरफ्तार 

घटना में इस्तेमाल आटो रिक्शा व सोने के गहने बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। आटो रिक्शा में सवारी बैठाकर महिलाओं का पर्स और बैग काटकर गहने चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर नाका हिंडोला पुलिस ने बुधवार को तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को इनके पास से घटना में इस्तेमाल आटो रिक्शा व गहने बरामद हुए हैं।

इंस्पेक्टर नाका हिंडोला के मुताबिक 31 मार्च 2026 को गोमतीनगर के बड़ी जुगौली निवासी नीतू तिवारी ने लिखित तहरीर देकर बताया कि वह आटो रिक्शा में सवार होकर आ रहीं थीं कि इसी दौरान आटो में बैठे बदमाशों ने उनका बैग काटकर सोने के जेवरात चोरी कर लिए। इंस्पेक्टर के मुताबिक इस सूचना पर पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उनकी टीम सर्विलांस टीम की मदद से बदमाशों की तलाश में जुट गई। उन्होंने बताया कि बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बैग काटकर चोरी करने वाले गिरोह क्षेत्र में फिर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीन लोगों को दबोच लिया।

उपनिरीक्षक विश्वजीत सिंह के मुताबिक पकड़े गए तीनों बदमाशों ने अपना नाम बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र स्थित कतुरी गांव निवासी मोहम्मद इकरार उर्फ कल्लू, मड़ियांव निवासी अरमान व बिजनौर जिले के नागल थाना क्षेत्र स्थित दहीरपुर निवासी अफजाल अहमद बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि अकेली महिला व पुरुष सवारी को आटो बैठाते हुए कुछ दूरी पर जाकर आगे बैठे एक अपने साथी को पिछली सीट पर बैठा देते हैं और मौका मिलते ही सवारी का बैग काटकर उसमें रखा जेवरात या फिर अन्य सामान चोरी कर भाग निकलते हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!