April 22, 2026 4:23 pm

सतर्कता अधिष्ठान नें डीपीआरओ को किया घूस लेते गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सतर्कता अधिष्ठान बरेली की टीम नें रिजवान अहमद, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी/प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी विकास भवन जनपद बिजनौर को रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

सतर्कता अधिष्ठान बरेली की टीम को शिकायत मिली कि रिजवान अहमद, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी/प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी, कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी विकास भवन जनपद बिजनौर शिकायतकर्ता से उसके पास पूर्व में रही ग्राम पंचायतों में किये गये 06 विकास कार्यों की अनियमितता किये जाने सम्बंधी जांच में प्राप्त कारण बताओ नोटिस एवं उसके विरूद्ध प्रचलित जांच का निस्तारण करने के लिये पच्चीस हजार रूपये की रिश्वत की मांग की थी।शिकायतकर्ता नें रिजवान अहमद, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी / प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि साहब 25 हजार रूपये काफी ज्यादा है कुछ कम कर लो जिस पर रिजवान अहमद ने कहा कि ठीक आप मुझे बीस हजार रूपये दे देना।शिकायतकर्ता नें इसको लेकर लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक उ०प्र० सतर्कता अधिष्ठान बरेली सेक्टर से की।इस पर जांच कराने पर आरोप की पुष्टि होने के फलस्वरूप उ०प्र० सतर्कता अधिष्ठान बरेली की टीम नें रिजवान अहमद, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी / प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी को शिकायतकर्ता से बीस हजार रूपये नगद घूस लेते हुये बिजनौर से रंगे हाथ गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!