April 22, 2026 4:23 pm

घूस लेते आबकारी विभाग का मुख्य आरक्षी गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर  लखनऊ।भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कानपुर इकाई नें ट्रैप की कार्रवाई कर आबकारी विभाग के मुख्य आरक्षी को रंगे हाथों घूस लेते गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कानपुर नगर इकाई से उदय प्रताप निवासी मोदनपुर थाना सैफई जनपद इटावा नें शिकायत किया कि उनसे शराब की कम्पोजिट दुकान को सुचारू रूप से चलाने देने के एवज में अवैध धनराशि की मांग की जा रही है. इस शिकायत पर निरीक्षक कृष्ण मोहन राय नें टीम के साथ परिसर जिला आबकारी अधिकारी जनपद इटावा से मुख्य आरक्षी आबकारी विभाग तहसीलदार सिंह जनपद इटावा सेंटर-5 जसवंतनगर पुत्र शेर सिंह निवासी कागरोल थाना कागरोल आगरा को सात हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!