April 22, 2026 7:19 am

“संविधान से मिला समानता और न्याय का मार्ग”: नरेंद्र गौतम ने कार्यकर्ताओं से अंबेडकर जयंती को सफल बनाने का किया आह्वान

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता)  राजधानी लखनऊ के थाना माल क्षेत्र में गुरुवार को बैठक में आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर को मनाई जाने वाली जयंती के कार्यक्रम की रूपरेखा की तैयारी करने के लिए , जिसमें बैठक कर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर अपना अपना पद सक्रिय रूप से भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए बसपा युवा नेता नरेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश को समानता और न्याय का मार्ग दिखाया है। उन्होंने जोर दिया कि हम सभी को उनकी जयंती को एक संकल्प दिवस के रूप में मनाना चाहिए और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।

नरेंद्र ने आगे कहा कि 14 अप्रैल का दिन देश के लिए गौरव का दिन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सभी मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और समाज में बाबा साहब के विचारों को मजबूती से स्थापित करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य करेगा।बैठक में कार्यक्रम की तैयारी, गोष्ठी और अन्य आयोजनों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान अतुल पाल,अजय,गुड्डू, मूलचंद,दयाराम, फकीरे लाल,सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

 

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!