April 22, 2026 7:33 am

सआदतगंज: मासूम चेहरों में छिपे थे शातिर चोर 

घर में चोरी करते रंगे हाथों धरे गए, एक मास्टरमाइंड, दो बाल अपचारी शामिल

ए अहमद सौदागर लखनऊ। नादान उम्र। भोली सूरत और अच्छे कपड़े। मुहल्लों में मस्त होकर उछल कूद करते, ताकि किसी को शक भी नहीं होता था कि उनके बीच उत्साह से खेल-कूद रहे दो मासूम असलियत में शातिर चोर भी हो सकते हैं। अपनी इसी मासूमियत का फायदा उठाकर 17 वर्षीय व 15 वर्षीय ने कई घरों में लाखों की चोर की। इन मासूमों से यह गुनाह 23 वर्षीय गिरोह का सरगना आमिर उर्फ शालू करवाता था। हमेशा की तरह एक बार फिर चोरी करने के लिए एक घर में धावा बोला, लेकिन चोरी करते ही धर लिए गए। लोगों ने इनकी जमकर पिटाई करने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सरगना सहित तीन को दबोच लिया। पुलिस को इनके पास से करीब तीन लाख रुपए कीमत के जेवरात बरामद हुए हैं।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक परविंद कुमार सरोज की टीम ने इन तीनों आरोपितों को पकड़कर इस शातिर चोर गिरोह का राजफाश किया है।

पुलिस के मुताबिक नाबालिग बच्चों को अपराध के दलदल में धकेलने वाला आमिर उर्फ शालू सआदतगंज थाना क्षेत्र स्थित रूस्तम नगर का रहने वाला है। पुलिस दोनों बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर पूछताछ कर रही है।

सआदतगंज क्षेत्र के फाजिल नगर निवासी वसी हुसैन, असकरी हुसैन, अमान हुसैन, नदीम हुसैन के साथ मिलकर चोरी करने वाले सरगना सहित दो को पकड़कर थाने पर लाए और पुलिस को बताया कि आमिर उर्फ शालू दो बाल अपचारी मिलकर उनके घर में चोरी किया, जिन्हें चोरी करते पकड़ लिया गया है। पुलिस के मुताबिक इनके पास से करीब तीन लाख रुपए कीमत के जेवरात बरामद हुए हैं।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!