April 22, 2026 7:33 am

एएनटीएफ यूनिट लखनऊ: 54 लाख रुपए के अवैध गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार 

107 किलोग्राम अवैध गांजा, एक पिकअप, एक बोलेरो, एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन व 1,140 रुपए की नकदी बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट लखनऊ की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गुरुवार को सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के दरमा गांव के पास से तीन तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एएनटीएफ के मुताबिक यह लोग पिकअप, बोलेरो में अवैध गांजा लादकर सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। इनके पास से 107 अवैध गांजा, दो चार पहिया वाहन, एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन व 1,140 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 54 लाख रुपए बताई जा रही है।

एएनटीएफ के उपनिरीक्षक सूरज सिंह के मुताबिक पकड़े गए तीनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित रतुआ गांव निवासी लवकुश यादव, बिहार राज्य के भभुआ जिले के अधौरा थाना क्षेत्र स्थित अधौरा निवासी रंजीत यादव व चन्दौली जिले के चकरघटटा थाना क्षेत्र के जयमोहनी निवासी इन्दल यादव बताया। उपनिरीक्षक सूरज सिंह के मुताबिक पकड़े गए तीनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग आपस में पार्टनर हैं और मिलकर मादक पदार्थों का अवैध कारोबार करते हैं। यह भी बताया कि ये लोग सस्ते दामों में अवैध गांजा खरीदकर आसपास के इलाकों में महंगे दामों में बेचते हैं। एएनटीएफ के मुताबिक बरामद अवैध गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 54 लाख रुपए बताई जा रही है।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!