April 22, 2026 4:46 am

सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा फुले को साहवा में किया गया नमन, शिक्षा और समानता पर दिया जोर

साहवा, चूरू। (संवाददाता) मुख्य बाजार साहवा में महान समाज सुधारक, शिक्षाविद एवं सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिराव फुले की 199वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा महात्मा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा उनके जीवन, संघर्ष एवं समाज सुधार के कार्यों को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिराव फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में रहते हुए समाज के शोषित, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा को समाज सुधार का सबसे प्रभावी माध्यम बताया और महिला शिक्षा, समानता एवं सामाजिक न्याय के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा फुले के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और वर्तमान समय में उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपनाकर ही समाज में समरसता एवं समानता स्थापित की जा सकती है।

डॉ.अम्बेडकर सामाजिक एकता मंच के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सैनी समाज संस्था के अध्यक्ष दीनदयाल सैनी, अम्बेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष हुकमीचन्द बेरवाल, भीम आर्मी के विधानसभा अध्यक्ष जयसिंह जोगपाल, डॉ. अम्बेडकर सामाजिक एकता मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहिताष सैनी, सैनी नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष विश्वास सैनी सहित श्यामलाल सैनी, पर्वत साण्डेला, चेतनराम सिंहमार, मेघराज बेरवाल, भंवरलाल बेरवाल, नीलकमल कस्वां, भैराराम साण्डेला, नत्थू खां, मुकेश भार्गव, जोधराज हलवाई, रामनिवास खाती, रमेश परिहार, राधेश्याम, भागाराम दहिया, लालचन्द गौड़, राजेन्द्र भार्गव, फरियाद खान, मोहनलाल कस्वां, दयाराम कस्वां, पूनमचन्द रेगर सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!