एकाउंट धारक विजय श्याम यादव की तलाश जारी
ए अहमद सौदागर लखनऊ। गुरूर और घमंड में चूर होने वाले कुछ लोगों को आदत सी बन गई है। उन्हें नहीं पता कि गलत काम करने का अंजाम क्या होता है। एक विजय श्याम यादव नाम के सिरफिरे शख्स को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की चाहत का ऐसा बुखार चढ़ा कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पेज से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा कि औकात में रहो वरना पूरे अमेठी में पोस्टर दिखने लगेगा। इस संबंध में इंदिरानगर के सुगामऊ निवासी दिलीप लोधी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक आरोपित की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के मकान नंबर 64/1 सुगामऊ निवासी दिलीप लोधी ने लिखित तहरीर देकर बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पेज/एकाउंट धारक विजय श्याम यादव नाम के शख्स ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एडिट फोटो आपत्तिजनक तस्वीर दिखाते हुए पोस्ट किया।
पोस्ट किए गए अकाउंट में लिखा है कि मर्यादा पार करोगे तो पोस्टर पूरे अमेठी जिले में दिखने लगेगा।
सिरफिरे शख्स ने पोस्ट में यह भी लिखा कि शिक्षा या नौकरी चाही या फ्री राशन चाही अखिलेश भैया का सारा योजना चाही की बुलडोजर बाबा के शासनवा चाहिए सच बोला ए भैया कैसे सरकरवा चाहिए। इस तरह की निराधार तथ्यों एवं अमर्यादित फोटो वायरल कर सिरफिरे शख्स ने वाहवाही बटोरना चाहा, लेकिन उसे नहीं मालूम था कि आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करना उसके लिए भारी पड़ सकती है।
बताया जा रहा है कि इस आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर अलग-अलग वर्गों में काफी रोष व्याप्त है। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक दिलीप लोधी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में उनकी टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि बहुत जल्द ही आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाला सलाखों के पीछे होगा।





