April 22, 2026 3:33 am

कैसरबाग: टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन दबोचे गए 

सोने के जेवरात बरामद

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कैसरबाग पुलिस ने शनिवार को टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का राजफाश किया। गिरोह के तीन सदस्य पकड़े गए हैं। इनके पास से सोन के जेवरात बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि इसी गिरोह ने चार अप्रैल 2026 को हुसैनगंज के पुराना बरफ खाना निवासी नरेश कुमार की पत्नी पिंकी को अपने जाल में फंसाकर कान का टाप्स और मंगलसूत्र लूट कर भाग निकले थे।

सआदत अली मकबरे के पास से इंस्पेक्टर कैसरबाग के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गौरव वाजपेई की टीम ने तीन टप्पेबाजों को पकड़ा। पुलिस का दावा है कि तीनों एक गुमटी की आड़ में बैठकर फिर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम फिरोजाबाद जिले के उत्तर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रा नगर नई बस्ती निवासी शंकर राठौर, उपरोक्त निवासी सुनील राठौर जो सगे भाई हैं। तीसरे ने अपना नाम बीकेटी थाना क्षेत्र स्थित गुमानी पुरवा मूसानगर निवासी प्रदीप राय बताया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि ये लोग नशा करने के आदी हैं और इसी शौक को पूरा करने के लिए घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!