April 22, 2026 3:18 am

एएनटीएफ यूनिट वाराणसी: चौंसठ लाख की अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 

319 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोबाइल फोन व 1,100 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। अपर पुलिस कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ व एएनटीएफ लखनऊ के नेतृत्व में एएनटीएफ यूनिट वाराणसी द्वारा मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट वाराणसी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से शनिवार को वाराणसी जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ टीम ने तस्कर के पास से 319 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोबाइल फोन व 1,100 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

एएनटीएफ के उपनिरीक्षक आदित्य नारायण सिंह के मुताबिक शनिवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक शख्स है अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने के लिए वाराणसी जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र से होते हुए जा रहा है।

इस सूचना पर एएनटीएफ के उपनिरीक्षक आदित्य नारायण सिंह मुख्य आरक्षी आनन्द कुमार तिवारी, मुख्य आरक्षी इंद्रजीत कुमार, आरक्षी शक्तिधर पांडेय, आरक्षी आशुतोष त्रिपाठी, आरक्षी अभिषेक पाण्डेय व शिवपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सरोज, हेड कांस्टेबल ब्रजेश सिंह व कांस्टेबल आमोद कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर एक तस्कर को धरदबोचा। उपनिरीक्षक आदित्य नारायण सिंह के मुताबिक पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम चन्दौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र स्थित शकुराबाद निवासी कैफ जमाल उर्फ छोटू पुत्र स्व जमालुद्दीन उर्फ भोलू बताया।

उपनिरीक्षक का कहना है कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह यह मादक पदार्थ बिहार राज्य से सस्ते दामों में खरीदकर लाता है और यहां अलग-अलग जिलों में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर गांवों में बेचने की बात स्वीकार किया है।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!