April 22, 2026 3:38 am

बदायूं: गंगा नदी में तीन बच्चे डूबे, एक बच्चे का शव बरामद   

पुलिस केशव और गुड्डे की कर रही तलाश

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ गंगा नदी में नहाने गए तीन बच्चे अचानक डूब गए।इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

उसहैत थाना थाना क्षेत्र के गांव खजूरा नगला पुख्ता के पास गंगा किनारे बसे परिवारों के तीन बच्चे नौ वर्षीय केशव, दस वर्षीय गुड्डे और 11 वर्षीय अखिलेश गंगा में स्नान करने गए थे। बताते है कि इन दिनों गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है।गंगा नदी में नहानें के दौरान तीनों बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए। जब उन्हें इस बात का एहसास हुआ तो वह डूबने लगे।बच्चों को डूबता देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने चीख पुकार करते हुए शोर मचाना शुरू किया। उनका शोर सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।बच्चो को बचाने के प्रयाश करने लगे।इस घटना की जानकारी मिलते ही यूपी-112 पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस की मदद से अखिलेश का शव बरामद कर लिया गया, जबकि केशव और गुड्डे की तलाश अब तक जारी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गायब बच्चो की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुईं है।

 

 

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!