एसटीएफ टीम ने कानपुर देहात जिले के अकबरपुर क्षेत्र से दबोचा
ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने प्रतापगढ जिले में हत्या के मामले में फरार चल रहे पचास हजार रूपए के इनामी बदमाश परमेश पटेल को कानपुर देहात के थाना क्षेत्र अकबरपुर बारा जोड टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया। पकड़ा गया परमेश पटेल ग्राम औना, थाना सॉल, जिला रायबरेली का रहने वाला है।
एसटीएफ के मुताबिक, बीते काफ़ी दिनों से यूपी जिलों में पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की जानकारी एसटीएफ को मिल रही थी। जिसको लेकर एसटीएफ की विभिन्न टीमों को अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये लगाया गया था। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह की टीम पुरस्कार घोषित फरार अपराधियो की तलाश में जुटी थी।
उसी दौरान उप निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में लगी टीम को जानकारी मिली कि प्रतापगढ़ के थाना नबाबगंज में दर्ज मुकदमे में वांछित 50 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अपराधी परमेश पटेल कानपुर देहात में मौजूद है। इस पर एसटीएफ की टीम नें बाराजोड टोल प्लाजा से आरोपी परमेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया।एस०टी०एफ० के अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक, पकड़ा गया परमेश पटेल वर्ष 2017 से राजनीति में सक्रिय है।जिसका प्लास्टिक के पाइप बनाने का कारखाना है। रिस्तेदारी में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला की हत्या हुई थी।
इस घटना को लेकर प्रतापगढ़ के थाना नबाबगंज में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें तीन आरोपी महेन्द्र सिंह चौहान, शिवकुमार और विशाल को पुलिस नें गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तौफीक व उमाश्याम ने बीती दस मार्च को कोर्ट में सरेन्डर किया था। विवेचना के दौरान परमेश पटेल प्रकाश में आया था।जिसकी गिरफ्तारी के लिये 50 हजार का पुरस्कार घोषित था।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध प्रतापगढ़ जिले के थाना नबाबगंज में दर्ज मुकदमेँ में दाखिल किया गया।पकड़े गये आरोपी के विरुद्ध नौ मुकदमे दर्ज है।





