August 8, 2026 3:57 am

बंथरा: महिला मरीज की अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत

परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

पुलिस पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है 

एक दिन पहले घरवालों ने सीता दीक्षित को प्रशांत अस्पताल में इलाज के कराया था भर्ती 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र स्थित प्रशांत अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरकर महिला मरीज सीता दीक्षित की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई घटना की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया और आनन-फानन में भागकर अस्पताल की दहलीज पर पहुंचे। महिला मरीज की मौत पर परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका ग़ुस्सा देख डॉक्टर सहित अन्य कर्मचारी भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त दक्षिणी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद नाराज परिजन शांत हुए।

बंथरा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली सीता दीक्षित के कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थीं। बताया जा रहा है कि रविवार को इलाज के लिए इसी इलाके के प्रशांत नर्सिंग होम में भर्ती कराया। डॉक्टर सीता दीक्षित का इलाज कर रहे थे कि सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सीता दीक्षित की अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अस्पताल से गिरकर मौत होने की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया और आनन-फानन में भागकर मौके पर पहुंचे। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि वह सीता दीक्षित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था तो आखिर वह अस्पताल की चौथी मंजिल पर कैसे गई थी। हंगामा करने की खबर मिलते ही पुलिस उपायुक्त दक्षिणी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर नाराज परिजनों को किसी तरह शांत कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!