आयोजन से पहले चप्पे-चप्पे पर रहेंगे पुलिस के जवान मुस्तैद
कार्यक्रम से पहले डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा, एडीसीपी, एसीपी व इंस्पेक्टर चिनहट ने लिया जायजा
ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के देवा रोड स्थित टाटा मोटर्स में एक वीआईपी आयोजन किया गया है। इस प्रोग्राम में बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इस दौरान किसी तरह की कोई लापरवाही न हो सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंगलवार को डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा एडीसीपी व एसीपी विभूतिखंड विनय द्विवेदी और इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। डीसीपी डॉ दीक्षा शर्मा ने कार्यक्रम स्थल को बारीकी से परखा और इस दौरान किसी तरह की कोई चूक न हो इसके लिए अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए। डीसीपी पूर्वी ने करीब घंटे भर रूट से लेकर यातायात व्यवस्था चौकस रहने के लिए निर्देश दिए।
चिनहट क्षेत्र के देवा रोड स्थित टाटा मोटर्स कंपनी में एक वीआईपी कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
आयोजन से पहले चिनहट क्षेत्र पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। वीआईपी कार्यक्रम को लेकर कई अहम रूटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
इस दौरान किसी तरह की कोई चूक न हो मंगलवार को डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा एडीसीपी व एसीपी के साथ मौके पर पहुंचीं और कार्यक्रम स्थल का गहनता से निरीक्षण किया।
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डॉ दीक्षा शर्मा ने अधीनस्थों के साथ बैठक कर संवेदनशीलता बरतने और सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए निर्देश दिए।
वहीं अफसरों का फरमान जारी होते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने मंगलवार को दल-बल के साथ पैदल गस्त किया।
इंस्पेक्टर के मुताबिक हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।




