August 8, 2026 4:49 am

मराठी समाज ने पूर्व राज्यपाल के जन्मदिन पर किया रक्तदान 

लखनऊ। पूर्व राज्यपाल राम नाईक के जन्मदिन पर मराठी समाज ने गुरुवार को आई.एम.ए चैरिटेबल ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।जिसमे लखनऊ के मराठी समाज से जुड़े लोगों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया । अंत में सभी को रक्तदान का प्रमाणपत्र प्रो० डॉ० सूर्यकांत त्रिपाठी (के. जी. एम. यू.) के द्वारा प्रदान किया गया एवं पंडित अवधेन्द्र पांडे ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

मराठी समाज के प्रमुख उमेश पाटिल ने राम नाईक के स्वस्थ व दीर्घायु हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि राम नाईक मराठी समाज संस्था की ओर से आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज जन्मोत्सव व महाराष्ट्र दिवस कार्यक्रम के संस्थापक आयोजक रहे। उन्होंने मराठी समाज के साथ साथ प्रदेश के लोगों के दिलों में जगह बनाई।

रक्तदान करने वालों शीतल विजय शिंदे, सुप्रिया सचिन माळी,प्रज्ञा सिंह, शशिकांत कदम, विजय शिंदे,अभिषेक कुमार,सागर जाधव,मनीष कुमार, दिनेश जोशी, विष्णू चव्हाण,सुमित श्रीवास्तव,शिवाजी मोहिते,किरण भगत,शेख अल्ताब, कुलदीप कुमार, मोहन, करण,अभिषेक तिवारी,अनुपम सिंह,विक्रम पाटील, सुमित, किशन डिसले समेत लोगों ने रक्तदान किया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!