August 8, 2026 3:03 am

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार 

अन्तर्राष्ट्रीय कुख्यात अपराधी शुभम लोनकर गैंग नें की थी फायरिंग, फैलाई थी दहशत 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कुख्यात अपराधी शुभम लोनकर गैंग नें प्रसिद्ध फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के निवास पर दहशत व रंगदारी के उद्देश्य से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में वांछित प्रदीप कुमार उर्फ गाठ को यूपी एसटीएफ नें आगरा जिले के बाह थाना क्षेत्र के छदामी मठ्ठ से गिरफ्तार किया है ।एसटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार प्रदीप कुमार उर्फ गाठ निवासी न्यू बस्ती पक्की तलैया अशोक नगर बिजौली बाह थाना बाह कमिश्नरेट आगरा का है।

यूपी एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राकेश नें बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय अपराधी शुभम लोनकर गिरोह नें फिल्म जगत, उद्योगपतियों एवं आमजनमास में रंगदारी व वर्चस्व स्थापित करने को लेकर शूटरों के माध्यम से प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व व्यवसायी रोहित शेट्टी के घर पर बीती एक फरवरी की रात्रि फायरिंग की गयी थी। इसको लेकर धारा 109, 61(2), 238, 3(5), बीएनएस 3/25/27 आर्म्स एक्ट व 37(1), 37(2), 135 महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 व 3(1)(प्प्), 3(2), 3(4) मोक्का अधिनियम के तहत क्राइम ब्रांच मुम्बई में मुकदमा दर्ज हुआ। मुम्बई क्राइम ब्रांच नें वॉछित अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर प्रयाश हो रहे थे।इसी बीच मुम्बई पुलिस नें स्पेशल टास्क फोर्स उ0प्र0 से अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये निवेदन किया गया था।यूपी एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राकेश नें बताया कि बीती सोलह अप्रैल को एस0टी0एफ0 यूनिट आगरा को जानकारी मिली कि प्रदीप कुमार उर्फ गाठ को छदामी मठ्ठ आगरा इटावा रोड थाना बाह के पास मौजूद है।इस पर टीम नें आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया।

यूपी एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राकेश नें बताया कि शुभम लोनकर गैंग नें फेसबुक, इस्टांग्राम पर पोस्ट देखकर एवं उससे प्रभावित होकर अपना बचर्स्व दिखाने की योजना बनाई अपने साथी सनी, दीपू, सोनू के साथ रोहित शेट्टी के घर घटना के समय साथ गया था मुम्बई में एक फरवरी को हुई इस घटना में शामिल प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू, दीपक, विष्णु कुशवाहा एवं अन्य पांच आरोपियों को पूर्व में एसटीएफ एवं मुम्बई क्राइम ब्रान्च नें गिरफ्तार कर लिया था।प्रदीप गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर छिपकर रह रहा था।गिरफ्तार प्रदीप कुमार उर्फ गाठ को आगरा जिले के थाना बाह में दाखिल कर न्यायालय में पेश करने के लिये क्राइम ब्रांच मुम्बई पुलिस को सुपुर्द किया गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!