April 21, 2026 4:56 pm

नोएडा: हिंसा का मुख्य साजिश कर्ता त्रिच्चुरापल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीती 13 अप्रैल 2026 को गौतमबुद्धनगर में श्रमिक आंदोलन की आड में हिंसा, आगजनी व सार्वजनिक सम्पत्ति को क्षति पहुँचाने की घटना कारित करने वाले प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक आदित्य आनन्द उर्फ रस्टी को तमिलनाड़ु के त्रिच्चुरापल्ली रेलवे स्टेशन से यूपी एसटीएफ नें गिरफ्तार किया है ।पकड़ा गया आदित्य आनन्द उर्फ रस्टी निवासी-छोटी मढैया, पोस्ट हाजीपुर, थाना हाजीपुर, जनपद हाजीपुर हाल निवासी-म०नं० 1005, सरस्वती विहार, सेक्टर-28, गुरुग्राम, हरियाणा का है। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा नें बताया कि घटना के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक आदित्य आनन्द है। उसके यहाँ मजदूर बिगुल, दिशा संगठन, आर०डब्लू०पी०आई०, नौजवान भारत सभा व एकता संघर्ष समिति गौतमबुद्धनगर के कुछ सदस्यों नें बीती तीस मार्च से एक अप्रैल के बीच एकत्रित होकर श्रमिक आंदोलन की आड़ में हिंसा, आगजनी व सार्वजनिक सम्पत्तियों को क्षति पहुँचाने की योजना बनाई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस आदित्य आनन्द की बड़े पैमाने पर तलाश कर रही थी। बीती सोलह अप्रैल को न्यायालय ए०सी० जे०एम० तृतीय, गौतमबुद्धनगर के द्वारा आदित्य आनन्द के विरूद्ध गिरफ्तारी के लिये एन०बी०डब्लू० जारी किया था। जिससे बचने के लिये आदित्य आनन्द भागकर चेन्नई पहुँचा तथा चेन्नई से होते हुए त्रिच्चुरापल्ली जा रहा था।जिसकी जानकारी उत्तर प्रदेश की एसटीएफ नोएडा ईकाई को हुईं। जानकारी होते ही एस०टी०एफ० नोएडा नें मुकदमे के विवेचक को साथ लेकर वांछित आरोपी आदित्य आनन्द उर्फ रस्टी को त्रिच्युरापल्ली, रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।अपर पुलिस अधीक्षक, राजकुमार मिश्रा नें बताया कि गिरफ्तार आदित्य आनन्द उर्फ रस्टी की आयु लगभग 28 वर्ष है। उसने आ०आर० इंटर कॉलेज, कस्बा देसरी, वैशाली, बिहार से 12 वी पास की है। वर्ष 2013 में वह पटना आकर रहने लगा और वहीं पर प्राईवेट तौर पर पढाई करता रहा। इसके बाद वर्ष 2020 में नित जमशेदपुर से बी- टेक पास आउट किया तथा कैम्पस सेलेक्शन के द्वारा उसका चयन जेनपैक्ट में हो गया। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर जेनपैक्ट कम्पनी नोएडा में कार्य करने लगा। वर्ष 2022 में वह

गुरुग्राम, हरियाणा में शिफ्ट हो गया। जून 2025 में गुडगांव से अरूण विहार, सेक्टर-37 नोएडा गौतमबुद्धनगर में आकर रहने लगा। फेसबुक पर उसने मजदूर बिगुल के बारे में पढ़ा और वर्ष 2022 में ही वह मजदूर बिगुल के कुछ लोगों के सम्पर्क में आ गया। मजदूर बिगुल के सम्पादक अनुभव सिन्हा हैं। अनुभव सिन्हा के सम्पर्क में आकर वह नोएडा की कुछ फैक्ट्रियों में हुई विभिन्न घटनाओं की रिपोर्टिंग करने लगा। इस रिपोर्टिंग में इसके साथ अक्सर रूपेश राय जाने लगा, जो मजदूर बिगुल से जुडा हुआ था। रूपेश से इसकी मुलाकात वर्ष 2023 में भगत सिंह जन अधिकार यात्रा के दौरान हुई थी। धीरे- धीरे यह मजदूर बिगुल के सभी सीनियर लीडर्स व कार्यकर्ताओं के सम्पर्क में आ गया और इनके आन्दोलनों में शामिल होने लगा। मजदूर बिगुल के लोग दिशा स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन, आरडब्ल्यूपीआई , एनबीएस, एकता संघर्ष समिति गौतमबुद्धनगर से भी जुडे हुए थे। इन्हीं माध्यमों से यह इन संगठनों के महत्वपूर्ण लोगों के भी सम्पर्क में आ गया था।

गिरफ्तार आदित्य आनन्द उर्फ स्स्टी को न्यायालय, त्रिच्चुरापल्ली तमिलनाडू में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर लिये जाने की कार्रवाई की जा रही है।ट्रांजिट रिमांड पर लिये जाने के बाद आदित्य आनन्द को थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर के मुकदमे में दाखिल करके आगे की कार्रवाई की जायेगी।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!