मियागंज उन्नाव। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मियागंज शाखा ने मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। बैंक ने रेलवे वेतन पैकेज के तहत दिवंगत रेलकर्मी रीशू गुप्ता के परिवार को ₹1 करोड़ का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (PAI) दावा त्वरित रूप से प्रदान कर उन्हें बड़ी आर्थिक मजबूती दी है।
लगभग 6 महीने पूर्व, उन्नाव के चकवंशी-संडीला मार्ग स्थित सीसी चौराहे पर एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना हुई थी। तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर की टक्कर से रेलवे कर्मी रीशू गुप्ता (28 वर्ष) की घटनास्थल पर ही दुखद मृत्यु हो गई थी। रीशू गुप्ता तहसील हसनगंज के अंतर्गत मियागंज की ग्राम पंचायत मिर्जापुर कला (थाना माखी) के निवासी थे। इस अचानक हुई घटना से उनका परिवार गहरे संकट में आ गया था।
हादसे के बाद परिवार के दुख को समझते हुए, SBI मियागंज शाखा ने पूरी संवेदनशीलता के साथ बीमा दावे की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। शाखा प्रबंधक श्रीमती प्राची सोनकर के कुशल नेतृत्व और सक्रिय प्रयासों के कारण कागजी कार्यवाही को जल्द पूरा किया गया और पीड़ित परिवार को ₹1 करोड़ की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया।
चेक प्राप्त करते समय दिवंगत रीशू गुप्ता की माता श्रीमती सोनी गुप्ता और उनके ममेरे भाई आयुष गुप्ता मौजूद थे। यह राशि परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने में एक बड़ा सहारा साबित होगी।
चेक वितरण कार्यक्रम के दौरान बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों और शाखा कर्मचारियों की उपस्थिति रही श्री संजीव कुमार यादव (क्षेत्रीय प्रबंधक, RBO-4) श्री सुशील कुमार वर्मा (CM डीवॉस, RBO-4 कानपुर) श्री हिमांशु सिंह (CSRM, EO कानपुर)
शाखा टीम: श्रीमती प्राची सोनकर (शाखा प्रबंधक, मियागंज) ममता यादव (कैशियर) देवेंद्र प्रताप सिंह (कैशियर) वन गौड़ (मैसेंजर) अनुज कुमार (मैसेंजर) सुनील कुमार (ATM गार्ड) इस अवसर पर स्थानीय क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बैंक के इस त्वरित और सराहनीय कार्य की सराहना की।




